abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

जिलाधिकारी ने होली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं होली खेलते समय मर्यादा और अनुशासन बनाए रखें – जिलाधिकारी

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली। प्राइम समाचार टूडे जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने समस्त जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये सभी नागरिकों से सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव भुलाकर एकता और खुशहाली के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनपदवासियों से रंगों के इस उत्सव को शांति, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि होली खेलते

समय मर्यादा और अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या विवाद से बचें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और किसी भी तरह की अराजकता या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से पारंपरिक और प्राकृतिक

रंगों के प्रयोग की अपील करते हुए कहा कि रासायनिक रंगों से बचें क्योंकि ये त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि पानी की अनावश्यक बर्बादी न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।
जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और उमंग के साथ मनाएं तथा जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखें।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button