abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचार

अराजक तत्वों ने होलिका में लगाई आग,लोगों में आक्रोश उपद्रवियों के गिरफ्तारी को लेकर जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेनुवट गांव में होली के एक हफ्ते पहले ही अराजकतत्वों में होलिका दहन वाले स्थान पर रखी गई होलिका में बीती रात आग लगाकर फूंक दिया,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। होलिका में आग लगाने से जलने की सूचना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने में जुट गए,लेकिन तब तक होलिका जलकर खाक हो चुकी थी।
घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष को दी गई।थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई करते हुए पुनः होलिका को स्थापित कराने की बात कही है।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेनुवट गांव में प्रत्येक वर्षों के भांति होलिका की स्थापना की गई थी,जहां बीती रात अराजक तत्वों द्वारा होलिका में आग लगाकर फूंक दिया गया। आधी रात के बाद होलिका को फूंका गया है ।जब सुबह लोग उठे तो होलिका में से धुआं निकल रहा था जिसे देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।लोग आग को बूझाने में लग गए। होलिका के आग लगाने की जानकारी के लोग अराजक तत्व को चिन्हित करने में जुटे हुए हैं।माना जा रहा है कि नशेबाजों का यह कार्य है शराब के नशे में होकर होलिका को द्वेष पूर्वक फूकने का कार्य किया गया है। नसीबाजों के कारण आए दिल समाज में आतंक का माहौल रहता है विशेष कर होली के त्योहार पर नशेड़ी नशे में होकर हुड़दंग मचाते हैं, जिसका परिणाम है कि नशेड़ियों ने होलिका को फूंक दिया है। गांव के संभ्रांत लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित कर शांति व्यवस्था कायम करने में जुट हुए है।
इस संबंध में सकलडीहा थाना अध्यक्ष हरीनारायण पटेल को भी सूचना दी गई है उन्होंने बताया है कि तेनुवट गांव में रखी जाने वाली होलिका को किसी अराजक तत्व ने फूंक दिया है मामले की जांच की जा रही है और होलिका को पुनः स्थापित करवाया जा रहा,जो लोग भी ऐसा कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button