abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
चुनावी अपडेट

निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए जारी किया सुविधा पोर्टल

प्राप्त अनुरोधों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद पारदर्शी तरीके से दलों और उम्मीदवारों को प्रदान की जाएगी अनुमति:निखिल टी. फुंडे

सुविधा पोर्टल: उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी अनुमतियों के लिए

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को एक समान अवसर प्रदान कर रहा सुविधा पोर्टल ऐप :जिला निर्वाचन अधिकारी

जनपद में अब तक सुविधा ऐप के माध्यम से दी गई है चार अनुमति

https://suvidha.eci.gov.in

चंदौली। (प्राइम समाचार टुडे) निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के सहूलियत को लेकर सुविधा अप जारी किया है जिसके माध्यम से रैली प्रचार वह अन्य अनुमति के लिए राजनीतिक दल इसका उपयोग कर सकता है जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा और आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद से सुविधा पोर्टल पर राजनैतिक पार्टियों और प्रत्याशियों की ओर से रैलियों, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने,वीडियो वैन, वाहन परमिट प्राप्त करने और अन्य अनुमति के लिए अनुरोध किए जा सकते हैं।अनुरोधों का अध्ययन करने के बाद पारदर्शी तरीके से अनुरोधों को स्वीकृत किया जा रहा है।जनपद चंदौली में अब तक सुविधा ऐप के माध्यम से चार अनुमति प्रदान किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान किए जाने हेतु सुविधा पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजनैतिक पार्टियों और प्रत्याशियों के द्वारा अधिक से अधिक अनुरोध किया जा सकता है।अनुमतियों और सुविधाओं के लिए प्राप्त होने वाले अनुरोधों को समयबद्ध रूप से कार्रवाई कर प्रक्रिया को सुगम बनाया जा रहा है।
बताया कि सुविधा पोर्टल पहले आओ,पहले पाओ के सिद्धांत पर पारदर्शी रूप से विभिन्न प्रकार के अनुमति अनुरोधों को निस्तारित करता है।

https://suvidha.eci.gov.in

सुविधा पोर्टल  के माध्यम से राजनैतिक पार्टियां और उम्मीदवार सहजता से किसी भी स्थान से, किसी भी समय ऑनलाइन अनुमति अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button