abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए तीन बालिका खिलाड़ियों का हुआ चयन

क्राइम रिपोर्टर कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर।प्राइम समाचार टुडे जनपद के तीन बालिका खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। यह मंडल सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता वाराणसी के सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया। जिसमें वाराणसी, चंदौली,गाजीपुर तथा जौनपुर की बालिकाओं ने भाग लिया।
चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव व एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि चंदौली (नन्द बॉक्सिंग एकेडमी) के तीन बालिकाओं में रूज़दा ज़बी 37 केजी भारवर्ग में, कुसुम यादव 49 केजी भारवर्ग में तथा अदिति वेदराज 52 केजी भारवर्ग में चयनित हुई। यह तीनों खिलाड़ी सहारनपुर में 12 से 15 फरवरी तक होने वाले राज्य स्तरीय बालिका सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है जो 11 फरवरी को वाराणसी मंडल टीम के साथ जाएगी। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनीता अग्रहरि, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ अनिल यादव, संरक्षक डॉ अनिल यादव, डीएसओ कर्मवीर पटेल, कृष्ण मोहन गुप्ता इत्यादि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button