
ब्यूरो रिपोर्ट 31 जनवरी
सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे एक तरफ आम जनमानस पुलिस कार्यशैली को लेकर नाराजगी जाहिर करती है तो वहीं कभी कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसा कार्य किया जाता है जिसको लेकर आमजन मानस तारीफ करने से पीछे नहीं हटती इसी क्रम में कस्बा सकलडीहा सघन तिराहे पर काल्पनिक नाम अर्चना तिवारी अपने परिवार संग पपौरा जा रही थी की तिराहे पर ही टेंपो में उसकी मोबाइल गिर गई वही रास्ते में जब पीड़िता ने मोबाइल खोजना शुरू किया तो काफी परेशान हो गई पीड़िता को परेशान देख कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह ने कारण पूछा इस पर पीड़िता ने पूरी आपबीती बताई तत्काल दरोगा ने टेंपो चालक का पीछा कर पीड़िता का मोबाइल बरामद कराया दरोगा के इस सराहनीय प्रयास से पीड़िता संग परिवार ने काफी सराहना की वहीं आसपास के लोगों ने दरोगा के कार्य को काफी सराहा कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह ने कहा कि लोगों को मानवता की मिसाल बननी चाहिए












