abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याउठा - पटकउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की कार्यवाही !

ब्यूरो रिपोर्ट 29 जनवरी
सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे फाटक के पश्चिम तरफ ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। मौके पर ग्रामीणो और राहगीरो की भीड़ जुट गई।कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि युवक की शिनाख्त यशवंत पाठक पुत्र बाबूलाल पाठक (35) वर्ष ग्राम पपरौर,थाना बरौनी,जिला बेगूसराय बिहार के रूप में की गई। बताते चले कि पटना की ओर से ईएमयू पैसेंजर ट्रेन जा रही थी।ट्रेन जैसे ही भोजापुर रेलवे फाटक के करीब 200 मीटर आगे बढ़ी।तभी ट्रेन से एक युवक दोनों ट्रैक के बीच गिर पड़ा।चलती ट्रेन से गिरने से युवक का सिर बुरी तरह फट गया।और वही पर अचेत हो गया।काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा था।सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणो और राहगीरो की भीड़ जुट गई।वही सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बेगूसराय से निकल पड़े।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button