abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअयोध्याआरोपउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

पुल के नीचे मिला युवक का मृतक शरीर,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में ड्यूटी पुलिस

रिपोर्टिंग कृष्ण मोहन गुप्ता

चंदौली। प्राइम समाचार टुडे बलुआ थाना के सैदपुर पुल के नीचे शनिवार को युवक का शव पड़ा मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की शिनाख्त गाजीपुर के

सैदपुर थाना के लूढ़ीपुर गांव निवासी सुक्खू यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई। वह किराना की दुकान में काम करता था। शनिवार की सुबह उसका शव पुल के नीचे पड़ा था। कुछ लोग पुल के नीचे गए तो शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं शिनाख्त में जुटी रही। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।वही परिजनों का कहना की ये आत्महत्या नहीं सोची समझी साजिश के तहत हत्या किया गया है। पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button