abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआस्थाउपलब्धिखुशखबरीचंदौलीजागरुकताजानकारी

कृत्रिम बुद्धिमत्ता ज्ञान-सृजन एवं नवाचार को नई दिशा देने में सहायक : प्रो.  त्यागी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति ने प्रो. रणधीर सिंह द्वारा संपादित पुस्तक का किया विमोचन, चंदौली के लिए गौरव की बात ।



वाराणसी। (समाचार टुडे) महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने गुरुवार,  को प्रो. रणधीर सिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता : अंतर्दृष्टि, एकीकरण एवं नवाचार’ का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्तमान समय में ज्ञान-सृजन, अनुसंधान एवं नवाचार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रत्येक क्षेत्र में गुणात्मक विकास और सुधार के लिए इसका उपयोग आवश्यक होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का संकलन केंद्र होने के साथ ही तथ्यों और अनुभवों का महत्वपूर्ण संग्रहालय होती हैं। बदलते तकनीकी परिवेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता को समझना और उसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से अपनाना समय की मांग है। पुस्तक के संपादक प्रो. रणधीर सिंह ने बताया कि यह पुस्तक उनके लगभग 20 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव एवं अध्यापन का परिणाम है। बहुविषयक दृष्टिकोण पर आधारित इस पुस्तक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न आयामों को समाहित किया गया है। इसमें कला, विज्ञान, प्रबंधन, तकनीकी एवं वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों के कुल 20 अध्याय शामिल किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं अन्य पाठकों के अध्ययन-अध्यापन में उपयोगी साबित होगी।
पुस्तक का संपादन प्रो. रणधीर सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज, भैरव तालाब (राजातालाब), वाराणसी द्वारा किया गया है। इसका प्रकाशन देवयानी पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स, दिल्ली ने किया है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं प्रो. रणधीर सिंह

उल्लेखनीय है कि प्रो. रणधीर सिंह मूल रूप से चंदौली जनपद के ग्राम सढ़ान (पूरा), पोस्ट रामगढ़ के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई, जबकि उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं। इसके पूर्व भी उनके द्वारा कई पुस्तकों का लेखन एवं प्रकाशन किया जा चुका है।

पुस्तक विमोचन समारोह में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रो. अमिता सिंह, वित्त अधिकारी पीतांबर दास सहित विश्वविद्यालय के अनेक सम्मानित प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button