abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीचंदौलीजागरुकता

यातायात जागरूकता माह मे  कोतवाली पुलिस की अनूठी पहल  वितरित किया हेलमेट
बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट देकर दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, प्रभारी निरीक्षक ने कहा- हेलमेट जीवन की सुरक्षा का मजबूत कवच



सकलडीहा, चंदौली। यातायात जागरूकता माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सकलडीहा थाना पुलिस की ओर से सराहनीय पहल की गई। इसी क्रम में  प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सघन तिराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे सैकड़ों लोगों को हेलमेट वितरित कर उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।
बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। हेलमेट न केवल सिर को गंभीर चोटों से बचाता है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हेलमेट वितरण के बाद सभी लोगों को सड़क पर चलते समय हमेशा हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

श्री भूपेंद्र निषाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अक्सर देखने में आता है कि लोग थोड़ी दूरी का हवाला देकर बिना हेलमेट के ही दोपहिया वाहन लेकर निकल पड़ते हैं, जबकि सड़क दुर्घटना कहीं भी और कभी भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में हेलमेट ही जीवन बचाने में सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच साबित होता है।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना किसी दबाव या पुलिस कार्रवाई से बचने का विषय नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। एक व्यक्ति की लापरवाही पूरे परिवार को जीवनभर का दर्द दे सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें तथा स्वयं भी यातायात नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करें। पुलिस का प्रयास है कि जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए तथा सुरक्षित यातायात का वातावरण तैयार हो। कोतवाली पुलिस की इस पहल को सभी वाहन चालक एवं आम जनमानस ने सराहा

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button