भाई को बचाने में बहन भी डूबी दो मासूमों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा,मौके पर पहुंचे सपा विधायक एवं तहसील के अधिकारीगण,

चन्दौली चहनिया ( समाचार टुडे) बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में सोमवार की दोपहर में नहर में डूबने सगे भाई बहन 9 वर्षीय क्षितिज कुशवाहा व 4 वर्षीय साक्षी कुशवाहा की मौत हो गयी । नहर के पास नीम के पेड़ दोनो झूला झूल रहे थे । घटना कि जानकारी मिलने पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी वहीं ग्रामीणो ने नहर से दोनों के शव को बाहर निकाला । मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने दोनो भाई बहन को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये । जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घटना से घर के स्वजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मथेला गांव निवासी गोविंद कुशवाहा के पुत्र क्षितिज कुशवाहा 9 वर्ष अपने घर से छह सौ मीटर कि दुरी पर विशापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 में पढ़ते थे वहीं साक्षी कुशवाहा 4 वर्ष आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी सोमवार को छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकले थे नहर किनारे के पास नीम के पेड़ पर साड़ी के कपड़े के लगे झूले पर साझी झूला झूल रही अचानक नहर में गिर गई वहीं बहन को बचाने में भाई भी नहर में चला गया । वहां दोनो के डूबती देख मझिली बहन 6 वर्षीय लक्ष्मी दौड़कर घर लोगो को बतायी । जानकारी मिलने पर घर के भागते हुए नहर के पास पहुंचे तब तक चिखने चिल्लाने कि आवाज़ सुन लोगो कि भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पानी भरे नहर में ग्रामीणों ने कूदकर बच्चो को खोजने लगे । करीब आधे घंटे बाद पहले साक्षी का शव मिला फिर एक घंटे बाद क्षितिज का शव मिला । ग्रामीणो की सूचना पर पहुची बलुआ पुलिस ने दोनो शवों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आयी जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घटना स्थल पर पहुचे विधायक प्रभु नारायण सिंह ने उच्चाधिकारीयों को अवगत कराते हुए उपस्थित उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह से शव को पीएम भेजने व उचित मुआवजा देने की मांग किया । बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । दो मासूम की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया । दादा रामदुलार ,पिता गोबिंद कुशवाहा
मां गौरा देवी ,दादी कुसुम लता सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । गोविंद कुशवाहा बाहर मे प्राइवेट नौकरी करते हैं।









