
चंदौली। (समाचार टूडे) किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले सेक्टर न० एक के भावी प्रत्याशी किसान नेता पिंटू पाल को पुलिस ने सोमवार को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
बताते चले कि किसान नेता पिंटू पाल लंबे समय से किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर रहे हैं। किसानों की समस्याओं, फसल, सिंचाई, खाद-बीज तथा अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर वह लगातार संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाते रहे हैं। किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
वही हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। किसानों के हित और उनकी समस्याओं को लेकर वह आगे भी अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से लाभ मिलना चाहिए।
पिंटू पाल ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है। किसानों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनके समाधान की मांग की।
वहीं, पुलिस की ओर से हाउस अरेस्ट किए जाने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।









