abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
आदेशआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाईचंदौलीपुलिस कार्यवाही

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई ।



सकलडीहा (समाचार टुडे)। सकलडीहा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना सकलडीहा क्षेत्र के ग्राम महेशुआ (नई बाजार) निवासी गोविन्द राय पुत्र दुलारे राय पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 148/2026 के तहत धारा 137(2), 87 एवं 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5एल/6 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार  को वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी गोविन्द राय (उम्र लगभग 27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द करने एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- उपनिरीक्षक जनक सिंह कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह- महिला कांस्टेबल रिंकी रहे ।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button