abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

तबातोड़ हत्याओं से हिला जनपद । हौसला बुलंद बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी की डंडे से पीटकर की हत्या । ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, कोतवाली पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र मैं हौसला बुलंद बदमाशों ने किराना व्यवसायी को लोहे की राड और डंडे से मारकर हत्या कर दी ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी ओमप्रकाश मौर्य घर से लगभग प्रातः 5:00 बजे टहलने निकाला था और तुलसी आश्रम रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 300 मीटर पूर्व अमड़ा मार्ग पर रास्ते में चलते हुए जा रहे थे कि इसी दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा लाठी डंडे से पीट कर मर्मम हत्या कर दी वहीं घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली

देखते ही देखते घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया ज्ञात हो कि जनपद में लगातार बढ़ रही हत्या की घटनाओं से पुलिस कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस गस्त के नाम पर केवल लोगों का उत्पीड़न कर रही है । घटनास्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने को शांत कराते हुए कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button